आगरा में 20-21 दिसंबर को होगा 24वाँ 'श्रद्धांजलि नाट्य समारोह

आगरा, 01 नवम्बर। दिवंगत रंगकर्मियों की स्मृति में वर्ष 1982 से आयोजित हो रहा 'श्रद्धांजलि नाट्य समारोह' इस वर्ष पुनः आयोजित होगा। पिछले वर्ष से दोबारा शुरू हुआ यह समारोह इस बार 20 और 21 दिसंबर 2026 को सूरसदन प्रेक्षागृह में दो दिवसीय होगा।
'श्रद्धांजलि नाट्य समिति' के अध्यक्ष उमेश अमल ने बताया कि यह देश का एकमात्र ऐसा नाट्य समारोह है जो दिवंगत रंगकर्मियों को समर्पित है। वर्ष 1982 से 2003 तक 22 वर्ष लगातार आयोजन के बाद यह थम गया था, जो पिछले साल फिर शुरू हुआ।
सचिव विश्वनिधि मिश्र ने बताया कि इस बार देश की दो प्रतिष्ठित रंग संस्थाओं द्वारा दो पूर्णकालिक नाटकों का मंचन होगा, जिनके नाम जल्द फाइनल होंगे। पदाधिकारी अजय दुबे के अनुसार कई संस्थाओं से प्रस्ताव मिले हैं।
समिति के उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना व राजीव सिंघल ने बताया कि परंपरा अनुसार एक वरिष्ठ रंगकर्मी को 'रंग-पुरोधा' सम्मान दिया जाएगा। उपसचिव संजय चतुर्वेदी व नीरज अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष शुरू हुई परंपरा के तहत एक युवा रंगकर्मी को 'रंग-प्रहरी' सम्मान भी दिया जाएगा।
कोषाध्यक्ष संदीप अरोरा व प्रचार सचिव उमाशंकर मिश्र के अनुसार समारोह में स्मारिका 'अभिव्यक्ति' का प्रकाशन भी होगा। मीडिया प्रभारी अनिल जैन ने सहयोग की अपील की। ब्रजेश शर्मा, नरेश तन्हा तथा पार्थोसेन भी उपस्थित रहे। 
_________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments