आगरा में 'पंजाब शेरनीज़' टीम ने किया वुमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग का ऐलान

आगरा, 01 नवम्बर। महिला वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में होने जा रही 'वुमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग' के पहले सीजन में 'पंजाब शेरनीज़' टीम हिस्सा लेगी। रविवार को कैलाशपुरी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर टीम प्रबंधन ने लीग की जानकारी दी।
फ्रेंचाइजी के सह-स्वामी इंद्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि पॉवर स्पाइक इंटरनेशनल द्वारा आईपीएल की तर्ज पर इस लीग में छह टीमें खेलेंगी। लीग 11 से 21 नवंबर तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी, जिसमें 18 मुकाबले होंगे, जिनका सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर शाम पांच बजे से होगा।
को-ओनर आशु भदौरिया ने कहा कि उद्देश्य आगरा के खेलप्रेमियों को महिला वॉलीबॉल से जोड़ना है। सीईओ प्रमुग्धा सोलंकी ने कहा कि यह लीग बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगी। सलाहकार सुशील यादव और को-ओनर मधुर लाहोटी ने दर्शकों से टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंजाब शेरनीज़ के को-ओनर्स आगरा से हैं, जो शहर के लिए गौरव की बात है।
टीम में 12 खिलाड़ी: कविता, भूमिका ए.आर., मारिया सेबास्टियन, गोपिका गुणसेकरन, अल्पना तेतरवाल, अल्ना राज, आकांक्षा बनाफर, वेदिका शिंदे, ईशा, पायल बिस्वास, सेतायेश शबानी (ईरान) और अनन्या पुजारी। जूही शॉ आइकन प्लेयर हैं। कोच नरेश कुमार, सहायक कोच प्रियंका बोरा और ट्रेनर सुमित छोकर हैं।
इस अवसर पर डॉ. अशोक शर्मा, कवि पवन आगरी, पंजाब शेरनीज टीम के फ्रेंचाइजी को-ओनर्स मधुर लाहोटी के साथ संयुक्त रूप से टीम की आधिकारिक टी-शर्ट एवं लोगो का अनावरण किया। सीए शरद पालीवाल, शनि भदौरिया, सचिन सिकरवार, राज चौधरी, यतेश कुमार सिंह, राजीव शर्मा, दिनेश चौधरी, विपिन रावत, अचिन्त्य शर्मा, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा मौजूद रहे।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments