दिल्ली में राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सनातन समाज पार्टी ने रखे EWS और आरक्षण सुधार पर सुझाव

आगरा, 11 अक्टूबर। नई दिल्ली में शनिवार को UGC Act, आरक्षण सुधार एवं EWS प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल और जनहितैषी बनाने को लेकर राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में देशभर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजों के राष्ट्रीय अध्यक्षों और प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।
इसमें सनातन समाज पार्टी की ओर से संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा के निर्देश पर पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने सहभागिता की।
बैठक में EWS वर्ग के हितों, शिक्षा और रोजगार में समान अवसर तथा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी ने कहा कि सनातन समाज पार्टी सनातन समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments