शहीद स्मारक से 100 रुपये का टिकट खत्म! अब नगर निगम को सौंपा जाए स्मारक
आगरा, 11 अक्टूबर। संजय प्लेस स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक से 100 रुपये का प्रवेश टिकट हटने के बाद फिर से आम लोगों की गतिविधियों का रास्ता खुला है। यह दावा सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने किया और स्मारक को संजय प्लेस के सभी ब्लॉकों समेत नगर निगम को हस्तांतरित करने की मांग की।
सोसायटी का कहना है कि लाइट एंड साउंड शो के लिए 100 रुपये टिकट लगाया गया था, जिससे फुटफॉल घट गया। दर घटाने का प्रयोग भी फेल रहा। इससे स्कूली कार्यक्रम, पूर्व सैनिक संगठनों और नागरिक मंचों के आयोजन प्रभावित हुए।
सोसायटी अध्यक्ष डॉ. शिरोमणी सिंह ने टिकट खत्म करने को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा स्मारक आम जनता के लिए निःशुल्क रहना चाहिए। शिरोमणी सिंह ने स्मारक और पुस्तकालय का निरीक्षण कर भगत सिंह और आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments