एसएन मेडिकल कॉलेज में दूसरा किडनी प्रत्यारोपण सफल, पिता ने बेटे को दी किडनी
आगरा, 11 अक्टूबर। एसएन मेडिकल कॉलेज ने अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज में दस अक्टूबर को दूसरा सफल किडनी प्रत्यारोपण किया गया, जिसमें पिता राजवीर ने 24 वर्षीय बेटे दीपक को किडनी दान कर जीवनदान दिया। ऑपरेशन के बाद दोनों की हालत स्वस्थ है और नई किडनी बेहतर काम कर रही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सफल प्रत्यारोपण पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। इस सफलता में RML अस्पताल, नई दिल्ली के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत गोयल के मार्गदर्शन और एसएन की टीम के प्रयासों का अहम योगदान रहा।
ABO-compatible प्रत्यारोपण, पिता-पुत्र दोनों स्वस्थ
चिकित्सकों के अनुसार पिता-पुत्र के बीच ABO-compatible प्रत्यारोपण किया गया। डोनर पिता और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस मामले ने परिवार के सहयोग और अंगदान के महत्व को भी उजागर किया है।
चार विभागों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन
प्रत्यारोपण में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया और नर्सिंग विभाग की संयुक्त टीम ने काम किया।
- नेफ्रोलॉजी: डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. मुदित खुराना, डॉ. कैरवी भारद्वाज और सीनियर रेजिडेंट्स।
- यूरोलॉजी: डॉ. प्रशांत लवानिया, लीड ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. विजय त्यागी, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. प्रदीप देब और जूनियर रेजिडेंट्स।
- एनेस्थीसिया: प्रो. डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. प्रवीण पांडे, डॉ. प्रभा और टीम।
- समन्वय व नर्सिंग: ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर प्रदीप त्यागी, KTU और OT नर्सिंग टीम।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments