साले की ससुराल में दावत खाने आए जीजा की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से किया था हमला

आगरा, 10 अक्टूबर। साले की ससुराल में दावत खाने आए जीजा की पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नशे में हुई कहासुनी के बाद हमलावरों ने सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मृत समझकर छोड़ दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
भतीजे को बचाने गया था, बना हमले का शिकार
मृतक भरतपुर के नदबई का रहने वाला 32 वर्षीय भूरा था। वह विगत आठ अक्टूबर को सिकंदरा के गैलाना में रहने वाले अपने साले सुदेश के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। 
गुरुवार रात खाना खाने के बाद भूरा और सुदेश घर के बाहर बैठे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले अभिषेक, शंकर, छोटू, सनी और विशाल नशे में हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घर के सामने से गुजर रहे भूरा के भतीजे वेद को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर भूरा और सुदेश समेत परिवार के लोग वेद को बचाने पहुंचे। आरोप है कि इसी बात पर पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। महिलाओं तक से अभद्रता और मारपीट की गई। हमलावरों ने भूरा के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
एसएन में तोड़ा दम, पांच पर हत्या का केस
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल भूरा को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने मीडिया को बताया कि इस मामले में अभिषेक, शंकर, छोटू, सनी और विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments