दयालबाग पुलिस चौकी के गंधक/पोटाश में रिएक्शन से गैस रिसाव, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आगरा, 07 अक्टूबर। पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी बनाने वालों से पकड़ी गई गंधक/पोटाश से खुद पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। गंधक/पोटाश में रिएक्शन हो जाने से तेजी से गैस का रिसाव हुआ और पुलिसकर्मियों का साँस लेना दूभर हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बालू डाल कर गैस रिएक्शन को रोका।
यह घटना बुधवार की शाम सवा छह बजे थाना न्यू आगरा के अंतर्गत दयालबाग चौकी पर घटी। संजय प्लेस के अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दयालबाग पुलिस ने किसी अवैध आतिशबाजी बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंधक/पोटाश के बोरे पकड़े थे। 
ये बोरे चौकी के कमरे रखे थे। गंधक/पोटाश पर किसी तरह पानी गिर गया, इससे उसमें रिएक्शन शुरू हो गया। हल्की आग के साथ तीखी गैस का रिसाव होने लगा।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर बालू डाल कर करीब आधे घंटे में गैस रिसाव को रोका। इस दौरान चौकी के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments