जनक मंच पर छाई राममय आभा, उमड़ा जनसैलाब

आगरा, 07 अक्टूबर। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव में बुधवार शाम चारों भाइयों संग विराजे रघुनंदन का सूर्य तिलक से दमकता दिव्य स्वरूप देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, मधु बघेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, आयोजन अध्यक्ष राजू यादव और स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता स्वरूपों का स्वागत किया। राजा जनक स्वरूप अशोक गोयल, रानी सुनयना स्वरूप लता गोयल और अध्यक्ष राजू यादव व अनीता यादव ने विधिवत आरती उतारी। राजा दशरथ स्वरूप संजय सिंघल और कौशल्या स्वरूप नीता सिंघल भी मंच पर विराजे।
प्रो. बघेल ने कहा कि 149 वर्ष पहले आगरा में रामलीला की ज्योति जली थी जो आज भी आलोकित है। उन्होंने कहा कि आगरा की रामबारात केवल उत्तर भारत की नहीं, पूरे भारत की सबसे भव्य रामबारात है। 
भव्य जनक मंच, विशाल शंकर द्वार, विद्युत सज्जा, रामचरितमानस की चौपाइयां और रामायण झांकियों ने परिसर को मिथिला बना दिया। एक ओर जनक मंच पर राम दर्शन, दूसरी ओर सांस्कृतिक मंच पर इंडिया गॉट टैलेंट और गणेश वंदना की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मंच संचालन डॉ. रुचि चतुर्वेदी और दीपक जैन ने किया। इस दौरान अजय अवागढ़, नरेंद्र सेंगर, संजय गोयल, मनोज बंसल, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल उपाध्यक्ष संजय तिवारी और मनोज अग्रवाल पोली भाई भी मौजूद रहे।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments