विधायक छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में आगरा आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिजनों को बंधाया ढांढस
आगरा/लखनऊ, 08 अक्टूबर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन और भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दिवंगत आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करें। साथ ही शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
________________________________
Post a Comment
0 Comments