महाराजा अग्रसेन जयंती पर आगरा में हुए विविध आयोजन

श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा ने महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकाली
आगरा, 11 अक्टूबर। श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा ने धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, समाजसेवी मुरारीलाल फतेहपुरिया, अध्यक्ष बलबीर शरण गोयल और मंत्री जगदीश बागला ने आरती कर किया।
शोभायात्रा में रथ पर सजे 18 राजकुमार और 18 नाग कन्याओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। नीरज गर्ग महाराजा अग्रसेन और स्वीटी गर्ग महारानी माधवी के स्वरूप में रहे। दोपहर दो बजे कॉलेज में हवन-पूजन और ध्वजारोहण के बाद ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ एक दर्जन से अधिक झांकियां निकलीं। शोभायात्रा ने सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय और एक रुपया-एक ईंट का संदेश दिया।
यात्रा पथवारी, बेलनगंज, कचहरी घाट, दरेसी रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, सेठ गली फव्वारा, हॉस्पिटल रोड होते हुए नूरी दरवाजा स्थित अग्रोहा धाम शिवम वाटिका पर संपन्न हुई। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 16 अक्टूबर को अग्रसेन बाल मंदिर पर महारानी माधवी समारोह, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह होगा। इस मौके पर रामशरण मित्तल, अनिल अग्रवाल, सुरेश गर्ग, योगेश शरण गोयल, संजय गर्ग, सुभाष अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल भगत, मुकेश मित्तल, अमित गर्ग मौजूद रहे।
_________________________________________
बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर एकता महायज्ञ आयोजित
आगरा, 11 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर आईटीआई के सामने श्री अग्रसेन वाटिका में एकता महायज्ञ का आयोजन किया गया। सामाजिक एकता और विश्व शांति के लिए हुए महायज्ञ में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने आहुति दी।
कार्यक्रम संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि महायज्ञ में सभी के भले, खुशहाली और संकट दूर होने की प्रार्थना की गई। भगवान अग्रसेन आहुति देने वालों की मनोकामना पूरी करेंगे। सुमन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया और एक ईंट का संदेश देकर जरूरतमंदों की मदद की प्रेरणा दी। पूजा-अर्चना से नई पीढ़ी अपने इतिहास और संस्कारों से जुड़ती है। सभी ने मां महालक्ष्मी, मां माधवी और महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान फैंसी ड्रेस, मेहंदी, डांस और चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल, पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल तोती भाई, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, ममता सिंघल, रमन अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, प्रियंका सिंघल, राजू अग्रवाल, अवध गोयल, हरीश अग्रवाल जुगनू, प्रकाश चंद अग्रवाल, बबली जैन, अतुल अग्रवाल मौजूद रहे।
_________________________________________
आकर्षक झांकियों संग निकली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा
आगरा, 11 अक्टूबर। अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों और भक्ति भाव के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा से पहले महाराजा अग्रसेन का दुग्धाभिषेक किया गया। आकर्षक झांकियों, महाराजा के डोले, 18 नाग कन्याओं और 18 राजकुमारों के डोले, बैंड-बाजों के साथ यात्रा धूमधाम से निकली। जगह-जगह पुष्प वर्षा और इत्र छिड़क कर स्वागत किया गया। यात्रा डिफेंस एस्टेट दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर मधु नगर, बुंदू कटरा, गोपालपुर, सेवला होते हुए अग्रधाम सेवा सदन पर संपन्न हुई।
वहां मुख्य अतिथि आईपीएस अभिषेक अग्रवाल, अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक महेश गोयल, योगेश कंसल, संरक्षक भगवान दास बंसल, जगमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचीय कार्यक्रम शुरू किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, अग्र माता-पिता सम्मान और प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान हुआ। इस अवसर पर अशोक मित्तल, संजय मित्तल, सतीश, एड., दिनेश अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, राजेश मित्तल, राकेश गोयन, शुभम सिंघल, अंकित जिंदल, कृष्ण कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
_________________________________________
सपा कार्यालय महाराजा अग्रसेन और जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई
आगरा, 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड पर शनिवार को महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर आगरा दक्षिण के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि 2003 में सपा सरकार ने भगवान अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे 2017 में योगी सरकार ने निरस्त कर दिया। 2027 में अखिलेश सरकार बनने पर अवकाश फिर घोषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भगवान अग्रसेन का समाजवाद मानवता को समानता का संदेश देता है। उनके समाजवाद को डॉ. लोहिया और मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया, अब अखिलेश यादव PDA के जरिए सामाजिक न्याय का विचार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments