आगरा मंडल की हॉकी टीमें प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए रवाना, अलीगढ़ और इटावा में दिखाएंगी दम
आगरा, 10 अक्टूबर। आगरा मंडल की दो हॉकी टीमें प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शनिवार, 11 अक्टूबर को रवाना होंगी।
सीनियर महिला टीम अलीगढ़ के लिए
अलीगढ़ में 12 से 17 अक्टूबर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। आगरा मंडल टीम में शामिल खिलाड़ी:
पूजा चाहर (कप्तान), महक हिरोलिया, सोनी, माही, तमन्ना, शगुन अंजली, चांदनी, मनप्रीत (सभी आगरा), अश्वनी, कनिष्का यादव, दिव्या चौधरी, राधा, कृतिका अग्रवाल, नीशू (सभी मथुरा)। टीम कोच पूजा रहेंगी।
इस प्रतियोगिता के लिए आगरा के चार निर्णायक भी जाएंगे - संजय गौतम (टेक्निकल इंचार्ज), आशा रानी, मधु और आरती।
सब-जूनियर बालक टीम इटावा के लिए
इटावा में 12 से 17 अक्टूबर तक प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता होगी। आगरा मंडल टीम में शामिल खिलाड़ी:
गोविंद कुमार, योगेश कुमार, अमन कुमार, हर्ष बघेल, अनुराग, मो. उजैफा, दारा सिंह, शाद, इब्राहिम, अंश, लवनीत, प्रिंस पाल, सौरभ, सचिन, उमेश कुमार और दिलशाद। टीम कोच विनय कुमार रहेंगे।
दोनों टीमों का चयन दिलीप शर्मा, फिरोज खान, मीनाक्षी घड़ियाल, मधु, आरती, धीरज मदान और विनय कुमार ने किया। टीमों के रवाना होने पर डॉ. कमल चौधरी, तपेश शर्मा, आरएसओ संजय शर्मा, सचिव आगरा हॉकी संजय गौतम, हरि सिंह यादव, संजय तिवारी, बिल्लू चौहान, राजीव सोई, अमिताभ गौतम, मीनाक्षी घड़ियाल, रीनेश मित्तल, शाहिद अंसारी और डॉ. जयशंकर ने शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
___________________________
Post a Comment
0 Comments