कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग का रोमांच, केंद्रीय मंत्री बघेल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, खुद भी आजमाए हाथ

आगरा, 28 अक्टूबर। एत्मादपुर क्षेत्र के स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में चल रही डॉक्टर्स प्रीमियर लीग (DPL) के तहत मंगलवार को डॉक्टर ग्लेडिएटर्स और डॉक्टर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही स्वयं भी बल्ले से हाथ आजमाए। उन्होंने फिरकी गेंदबाजी पर कई अच्छे शॉट लगाए। इस मैच में डॉक्टर ग्लेडिएटर्स की ओर से उनके पुत्र डॉ. पार्थ बघेल भी मैदान में उतरे।
इस अवसर पर प्रो. बघेल ने कहा कि खेलों के प्रति उनका हमेशा से विशेष लगाव रहा है। जब भी अवसर मिलता है, वह मैदान पर उतरकर हाथ आजमाते हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments