प्रिल्यूड में संस्कृति-संस्कार का रात्रि शिविर
आगरा, 04 अक्टूबर। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में तीन अक्टूबर दोपहर 2:30 से 4 अक्टूबर सुबह 10:20 तक रात्रि शिविर का आयोजन हुआ। नर्सरी से कक्षा 10 तक के 465 विद्यार्थी अभिभावकों के बिना विद्यालय में रहे। उद्देश्य आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और भाईचारे का विकास रहा।
शिविर का शुभारंभ पूल बैश तैराकी प्रतियोगिता से हुआ। नर्सरी से कक्षा 5 के 194 बच्चों ने पिक अप द बीड्स, फोर कॉर्नर जैसे खेलों में भाग लिया। कक्षा 6 से 10 के लिए मिनी ओलंपिक में रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, डॉजबॉल, खो-खो हुए।
मुख्य आकर्षण रास गरबा रहा, जिसमें सभी विद्यार्थी व शिक्षकों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा कर एकता का संदेश दिया। इसके बाद स्वच्छता का पालन करते हुए सामूहिक भोजन हुआ। सुबह योग, जुम्बा और 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी जादूगर अखिलेश जैसवाल के मैजिक शो का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर SBI अधिकारी श्रीजा गुप्ता, एचआर मैनेजर पल्लवी राय, निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलभ गुप्ता, ईशा गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल मौजूद रहीं।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments