पितृपक्ष में घर-घर से जुटीं रोटियाँ, 150 किलो आटा वितरित कर 60 परिवारों को जोड़ा गौसेवा से
आगरा, 04 अक्टूबर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर खुले पंख परिवार ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे “रोटी दो अभियान” के तहत गौसेवा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट ने 60 परिवारों में लगभग 150 किलो आटे का वितरण किया, जिसके बाद परिवारों ने अपने घरों में श्रद्धा से रोटियाँ बनाकर गौसेवा के लिए समर्पित कीं।
चालीस परिवारों ने स्वेच्छा से 10 से 20 रोटियाँ बनाकर गौसेवा में योगदान दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साह के साथ अपने हाथों से गौ माता को रोटियाँ खिलाईं।
ट्रस्ट का उद्देश्य हर परिवार और विशेषकर बच्चों को सेवा एवं संस्कार से जोड़ना है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा - “एक रोटी गौ माता के नाम — घर से सेवा, संस्कारों की शुरुआत” इसी भावना से अभियान चलाया जा रहा है कि घर की एक रोटी भी करुणा का माध्यम बन सकती है।
इस अवसर पर राजकुमार जौहरी, आनंद अग्रवाल, अनुज मित्तल, योगेश जैन, निक्की जौहरी, अंकित गोयल, आशीष बंसल, आशु अग्रवाल, अर्चना जैन, रंजना अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, अजय गुप्ता, रंजना गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, तरंग सिंघल, हार्दिक अग्रवाल, अनिष्क अग्रवाल, प्रियांशी जैन, शालू शर्मा, वंदना गुप्ता एवं सुधांशु पचौरी उपस्थित रहे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments