नवरात्र पर मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आगरा में 13 नमूने लिए, 18,950 रुपये का सामान जब्त
आगरा, 09 अक्टूबर। नवरात्र पर व्रत के खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 नमूने संग्रहित किए और दो जगहों पर सीजर की कार्रवाई कर 18,950 रुपये का सामान जब्त किया।
कार्रवाई अछनेरा, बुंदू कटरा, नुनिहाई, केके नगर, कृष्णा नगर और लोहामंडी क्षेत्र में की गई।
कहां क्या मिला -
- *जिंदल ट्रेडर्स, अछनेरा:* कुट्टू के आटे का नमूना लिया, 38 पैकेट (7.6 किलो) आटा जब्त।
- *प्रीत किराना और जय शिव शंकर, बुंदू कटरा:* मूंगफली दाना और साबुत कुट्टू के नमूने।
- *द्वारिकाधीश फूड इंडस्ट्रीज, नुनिहाई:* घी के तीन नमूने।
- *जैप्टो लिमिटेड, सिकंदरा:* आनंदा और मिल्कफूड घी के दो नमूने।
- *बंसल गृह उद्योग, कृष्णा नगर:* कुट्टू गिरी और सिंघाड़े के आटे के दो नमूने।
- *गोपालदास ऑयल स्टोर, लोहामंडी:* कृष्णा और माधव घी व सरसों तेल के तीन नमूने, 100 लीटर सरसों तेल जब्त।
सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। विभाग ने कारोबारियों से त्योहारों पर गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
__________________________________
Post a Comment
0 Comments