खाद्य विभाग की छापेमारी, आठ प्रतिष्ठानों से 12 नमूने लिए, 59 किलो घी सीज

आगरा, 10 अक्टूबर। नवरात्र और त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। आठ प्रतिष्ठानों से 12 नमूने संग्रहित किए गए और 59 किलो घी सीज किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II ने बताया कि आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई।
नमूना संग्रह का विवरण:
- डी-मार्ट, दिल्ली गेट: पंसारी ब्रांड के कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने
- धर्मा डेयरी, रुनकता: घी का नमूना
- अपनी सहेली प्रोड्यूसर कंपनी, बरथला, खेरागढ़: घी के दो नमूने
- मिल्कम फूड्स, बाह रोड, जरार: घी का नमूना
- ब्लिंकिट कॉमर्स, न्यू आगरा: कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने
- ऋषभ जैन, नई की मंडी: काजू और किशमिश के नमूने
- ओम सुमिन्या डेयरी, कमला नगर: घी का नमूना
- पूजा डेयरी, इरादत नगर: घी और पनीर के नमूने
सीजर कार्रवाई:
ओम सुमिन्या डेयरी, कमला नगर से 59 किलोग्राम घी, कीमत 38,350 रुपये, सीज किया गया।
पूजा डेयरी, इरादत नगर को सुधार सूचना जारी करने की संस्तुति की गई है।
विभाग ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी। विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments