10 अक्टूबर को दिल्ली में जाम और भीड़ का अलर्ट, रेलवे ने आगरा-दिल्ली इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें की निरस्त

आगरा, 09 अक्टूबर। यदि आप शनिवार को दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली आगरा-दिल्ली इंटरसिटी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। मथुरा, टूंडला और धौलपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें भी रद्द की गई हैं।
रेलवे ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शनिवार 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास के इलाकों में अत्यधिक सड़क जाम और भारी भीड़ की आशंका है। इसी के मद्देनजर कई मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त -
- 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस 09 अक्टूबर को उदयपुर से निरस्त।
- 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रैक अनुपलब्धता के कारण निरस्त।
- 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 09 अक्टूबर को निरस्त।
- 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी 10 अक्टूबर को कोटा से निरस्त।
- 64073 धौलपुर-नई दिल्ली पैसेंजर, 64168 अलीगढ़-गाजियाबाद ईएमयू और 64167 गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू 09 अक्टूबर को निरस्त।
- 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली और वापसी में 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति 10 अक्टूबर को निरस्त।
- 09309 इंदौर-निजामुद्दीन, 12415 इंदौर-नई दिल्ली, 12247 बांद्रा-निजामुद्दीन 09 अक्टूबर को और उनकी वापसी लिंक ट्रेनें 09310, 12416, 12248 10 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
- 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस 09 अक्टूबर को निरस्त।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments