आठ को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा सवर्ण समाज, यूजीसी बिल वापसी की मांग

आगरा, 06 सितंबर। यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को कुबेरपुर में गढ़ी रामी एक्सप्रेस वे पुल के नीचे सवर्ण समाज की महापंचायत हुई। इसमें सैकड़ों लोग जुटे। महापंचायत में आठ सितंबर को जिला कलक्ट्रेट पर प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति तय की गई। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा।
महापंचायत में विगत एक सितंबर को एत्मादपुर में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश दिखा। वक्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने कहा कि एत्मादपुर में लाठीचार्ज बर्बर था। इसका जवाब यूजीसी बिल वापस कराकर दिया जाएगा। सरकार समाज की मांगों को गंभीरता से ले। बिल वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
महापंचायत में आठ सितंबर को कलक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता से ही मांग पूरी होगी।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments