ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने ली बाइक सवार महिला की जान, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

आगरा, 06 सितम्बर। ग्वालियर हाईवे पर सैंया में रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
थाना सैंया क्षेत्र के गांव नगला छोबनिया निवासी किशन सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी (40) के साथ बाइक से इटोरा स्थित निजी अस्पताल में रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे। सायं करीब पौने पांच बजे सिकंदरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गुड्डी सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया।
मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, एक पुत्र की शादी हो चुकी है। एक पुत्री की शादी देवोत्थान पर होनी थी। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हाईवे पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। 
________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments