सार्थ, अवनी, लक्ष्य, गर्व, और पहल बने टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता

आगरा, 05 सितम्बर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही इंदिरा बंसल मेमोरियल तृतीय राज्य रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह तीन वर्गों में किया गया-जूनियर बालक एवं बालिका यूथ बालक एवं बालिका महिला एवं पुरुष वर्ग। 
तीसरे दिन के परिणाम इस प्रकार हैं:
पुरुष वर्ग
फाइनल: सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) ने दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ) को 15-17, 9-11, 11-8, 11-7, 11-8 से पराजित किया।
सेमीफाइनल: सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) ने कौशिक छेत्री (प्रयागराज) को 11-8, 11-6, 9-11, 11-8 से पराजित किया।
दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ) ने अंश सभरवाल (सहारनपुर) को 11-8, 11-8, 11-8 से पराजित किया।
महिला वर्ग
फाइनल: अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने आरती चौधरी (गाजियाबाद) को 11-8, 11-9, 11-9 से पराजित किया।
सेमीफाइनल: आरती चौधरी (गाजियाबाद) ने पहल गुप्ता (आगरा) को 8-11, 11-6, 11-7, 11-2 से पराजित किया।
अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने गुनगुन साहू (लखनऊ) को 11-5, 11-7, 12-10 से पराजित किया।
यूथ बॉयज (अंडर-19)
फाइनल: लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर) को 11-8, 7-11, 7-11, 11-5, 14-12 से पराजित किया।
सेमीफाइनल: गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर) ने आरव राठी (गाजियाबाद) को 11-7, 11-5, 12-10 से पराजित किया। लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने अर्नव पंवार (गाजियाबाद) को 12-10, 13-11, 7-11, 20-18 से पराजित किया।
यूथ गर्ल्स (अंडर-19)
फाइनल: अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने आयुषी सिंघल (गौतम बुद्ध नगर) को 11-7, 11-6, 13-11 से पराजित किया।
सेमीफाइनल: आयुषी सिंघल (गौतम बुद्ध नगर) ने पहल गुप्ता (आगरा) को 11-8, 11-8, 11-9 से पराजित किया। अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने याशिका तिवारी (गाजियाबाद) को 8-11, 11-8, 11-8, 11-9 से पराजित किया।
जूनियर बॉयज (अंडर-17)
फाइनल: गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर) ने लक्ष्य कुमार (लखनऊ) को 8-11, 14-12, 11-6, 6-11, 11-8 से पराजित किया।
सेमीफाइनल: लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने केशव खंडेलवाल (आगरा) को 11-4, 11-4, 7-11, 7-11, 11-6 से पराजित किया। गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर) ने आर्यन कुमार (प्रयागराज) को 11-5, 3-11, 11-5, 5-11, 11-9 से पराजित किया।
जूनियर गर्ल्स (अंडर-17)
फाइनल: पहल गुप्ता (आगरा) ने स्वस्ति चंद्रा (लखनऊ) को 6-11, 11-8, 11-9, 11-7 से पराजित किया।
सेमीफाइनल: पहल गुप्ता (आगरा) ने अंकिशा मिश्रा (आगरा) को 11-2, 11-6, 11-5 से पराजित किया।
स्वस्ति चंद्रा (लखनऊ) ने समृद्धि शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) को 11-13, 11-6, 11-9, 11-7 से पराजित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ करण महेंद्रु, डॉ शिव महेंद्रु रहे जबकि विशिष्ट अतिथि ऋषि राज त्यागी उपाध्यक्ष यूपी टीटीए रहे। जिला टेबिल टेनिस संघ की सचिव डॉ अलका शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments