लंदन में बैरिस्टर की पढ़ाई करेंगे जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु, गुरुवार को होंगे रवाना

मथुरा, 09 सितम्बर। जीएलए विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्र रौनक उपमन्यु लंदन में बैरिस्टर (एलएलएम) की पढ़ाई करेंगे। उन्हें लंदन की क्वीन मैरी लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिला है। उनकी पढ़ाई और अन्य खर्च जीएलए विश्वविद्यालय वहन करेगा। रौनक गुरुवार को लंदन के लिए रवाना होंगे।
रौनक ने मून और यूथ पार्लियामेंट की 596 डिबेट में भाग लेकर 312 में प्रथम पुरस्कार जीता है। उन्होंने इस वर्ष ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा पहली बार में ही पास की है। आईआईटी दिल्ली में लगातार पांच बार एमयूएन जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
 
रौनक 235 प्रमुख डिबेट में जज रहे और 21 प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। उन्होंने आठ महीने में 58 प्रथम पुरस्कार जीते। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में प्रथम आने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया था। युवा संसद में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और राजीव शुक्ला ने भी उन्हें सम्मानित किया।
कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि यह जीएलए की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र की मेहनत का परिणाम है। कुलपति प्रो. अनूप गुप्ता और सीएफओ डॉ. विवेक अग्रवाल ने भी बधाई दी।
रौनक एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु के सुपुत्र हैं।
___________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments