फ्रांसिस एवेंजर्स, पॉल्स टाइटन ने पहले दिन के मुकाबले जीते, तीसरा मैच ड्रा रहा || सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट

आगरा, 09 सितम्बर। फ्रांसिस एवेंजर्स, पॉल्स टाइटन टीमों ने बुधवार से सेंट पीटर्स कॉलेज के मैदान पर शुरू हुए अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन के मुकाबले जीत लिए। फ़्रांसिस एवेंजर्स और लॉरेंस यूनाइटेड के बीच खेला गया तीसरा मैच ड्रा रहा।
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा स्कूल के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में बुधवार को स्टार्स और लीजेंड वर्ग के लीग मैच खेले गए। 
स्टार्स वर्ग के पहले मैच में फ्रांसिस एवेंजर्स ने लॉरेंस यूनाइटेड को 1-0 शून्य से पराजित किया। एकमात्र गोल फ्रांसिस एवेंजर्स के रोहन वर्मा ने किया। पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स के मध्य खेला गया दूसरा मैच भी काफ़ी रोमांचक रहा जिसे पॉल्स टाइटन ने 1-0 से जीता। इस मैच का एकमात्र गोल साइरस जोसेफ़ ने किया।लीजेंड्स वर्ग के पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 2-0 से हराया। पॉल्स टाइटन के अमर नैयर ने दोनों गोल किये। इसी वर्ग का दूसरा मैच फ़्रांसिस एवेंजर्स और लॉरेंस यूनाइटेड के बीच खेला गया यह मुकाबला गोल रहित रहा।
 
इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारम्भ स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ादर (डॉ.) आल्विन पिंटो ने फुटबॉल में किक मार कर किया। विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रबंधक फ़ादर इगनेशिअस मिरांडा और निदेशक (शिक्षा) फ़ादर डेनिस डिसूज़ा रहे।
निर्णायकों की भूमिका अनिल राजन, परमजीत सिंह, मनोज गांधी, ग्यासुद्दीन, कौशलेन्द्र सिंह, शरद उपाध्याय, निनांद मिल्टन, सोनू, और मनोहर ने निभाई। इस अवसर पर रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, हर्ष महाजन, अनमोल कोहली, अनमोल असीजा, रोहित चतुर्वेदी, मैथ्यू फ़्रैन, डॉ. विक्रम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments