मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट भी सुरक्षित नहीं, दिनदहाड़े चार लाख की नकदी और जेवरात चोरी

आगरा, 23 सितम्बर। यदि आप सोच रहे हैं कि मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में घर लेकर सुरक्षित हैं तो सावधान हो जाइए। थाना ताजगंज क्षेत्र के टीडीआई सिटी स्थित एक अपार्टमेंट में चोरों ने दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता आरती फ्लैट नंबर 1004, पैरिस टावर, गणपति वर्ल्ड, टीडीआई सिटी, फतेहाबाद रोड में रहती हैं। वह गत 20 सितंबर को मध्यान्ह करीब 12 बजे अपने फ्लैट में ताला लगाकर बाहर गई थीं। जब वह कुछ समय बाद वापस लौटीं तो फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। 
अंदर जाकर देखा तो अलमारी और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात गायब हैं।
पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments