अमरोहा के प्रशांत ने जीती पांच किमी लंबी दौड़
आगरा, 03 सितंबर। अमरोहा निवासी प्रशांत ने तहसील किरावली के गांव सकतपुर में विगत दिवस आयोजित हुई पांच किलोमीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता जीत ली। प्रशांत ने यह दौड़ 11 मिनट में पूरी की। दूसरे स्थान पर अजय राजपूत आगरा तथा तीसरे स्थान पर राजस्थान के चुरू जिले के मुकेश रहे।
प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजक मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई।
पुरस्कार वितरण भाजपा नेता यशपाल चौधरी ने किया। आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर विष्णु नरवार, लेखराज फौजी, भूरी सिंह सोलंकी, चंदन सिंह सूबेदार तथा विक्रम सिंह कोच की महत्व्पूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन जगदीश सिंह सोलंकी ने किया।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments