सीमेंट रैक के लिए कुबेरपुर में बढ़ें सुविधाएं, व्यापारियों ने उठाई आवाज

आगरा, 19 सितम्बर। आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन के तीसरे स्थापना दिवस पर शनिवार को पंचकुइया स्थित माथुर वैश्य भवन में गोष्ठी हुई। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोकप्रिय गौतम भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि पहले सीमेंट रैक यमुना ब्रिज स्टेशन पर आती थी, जो व्यापारियों के लिए सुविधाजनक थी, लेकिन रेलवे ने वहां रैक बंद कर कीठम भेजने को कहा है, जो शहर से दूर है। मांग है कि कुबेरपुर स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं और यमुना ब्रिज को नमक, चीनी व खाद्य सामग्री के लिए खोला जाए।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का गठन तीन साल पहले व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए हुआ था। ट्रांसपोर्ट, जीएसटी व अन्य मुद्दों पर संगठन सदस्यों के साथ है।
विधायक खंडेलवाल ने समस्याओं को संबंधित विभागों में उठाकर समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में ब्रज लोककला प्रस्तुति, सम्मान समारोह और दाल-बाटी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, नितिन अग्रवाल, ऑडिटर मुकेश गुप्ता, उपमंत्री संजय गुप्ता, एसएन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विजित गुप्ता, अमन गुप्ता, मुरारी लाल गोयल, पारस चंद जैन, रवि प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
_________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments