जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, तीन से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

आगरा, 19 सितम्बर। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की बैठक शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित दिव्या रिसोर्ट में हुई। बैठक में विकास कार्यों और महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। 
मार्गदर्शक अजय गर्ग ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव तीन अक्टूबर को राजा जनक की आमंत्रण यात्रा के साथ शुरू होगा। पांच को महिला समिति द्वारा मेहंदी-संगीत, छह को सीता मैया का डोला गौरा पूजन के लिए निकलेगा। सात को सुबह राम बारात का स्वागत, दोपहर में भावनेश्वर मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह और शाम को स्वरूपों का भ्रमण होगा। आठ को राजा जनक की बढ़हार दावत, आठ को सांस्कृतिक कार्यक्रम और नौ अक्टूबर को सीता की विदाई होगी। दस को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व रामलीला मैदान में एक अक्टूबर को होने वाले राम जन्मोत्सव और दो अक्टूबर को सीता जन्मोत्सव में भी राजा जनक परिवार और जनकपुरी वासियों की भागीदारी रहेगी।
बैठक का शुभारंभ सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आरती शर्मा ने राम-जानकी वंदना प्रस्तुत की। मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि नगर निगम से भावना एस्टेट के लिए 12 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें सड़क, खरंजा और नाली निर्माण शुरू हो गया है। अध्यक्ष राजीव यादव, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, संतोष कटारा और संजय गोयल ने भी विचार व्यक्त किए।
बैठक में अरविंद शर्मा, शोभिक गोयल, अशोक गुप्ता, नरेंद्र सेंगर, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, आकाश गोयल, सहित महिला मंडल की अध्यक्ष अमृता पोरवाल, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, शुचि खंडेलवाल, वाणी चौहान, शीतल अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संचालन दीपक जैन ने किया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments