Agra News: खबरें आगरा की....

ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम के डेलीगेट्स ने देखा ताजमहल और लालकिला
आगरा, 06 सितंबर। भारत की अध्यक्षता में चार से छह सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम में शामिल विदेशी मेहमानों ने यहां ताजमहल और लालकिला का अवलोकन किया। इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई।
65 सदस्यीय डेलीगेशन में रूसी संघ के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रासनोव, बोलीविया के चीफ जस्टिस डॉ. रोमेर साउसेडो गोमेज, मिस्र के चीफ जस्टिस बूलस फहमी इस्कंदर सहित रूस, बोलीविया, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया के मुख्य न्यायाधीश शामिल रहे। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सभी अतिथियों के लिए सुरक्षा, प्रोटोकॉल, पायलट-एस्कॉर्ट, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विदेशी अतिथियों को असुविधा न हो और भ्रमण गरिमामय तरीके से संपन्न हो।
_______________________________________
चित्रकला के रंग कान्हा के संग, 58 बच्चों ने बनाई कृष्ण लीलाएं
आगरा, 06 सितम्बर। संस्कार भारती और ग्लोबल संस्कार स्कूल द्वारा रविवार को प्रेम निधि मंदिर, साकेत में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। चार स्कूलों के 58 बच्चों ने कान्हा से जुड़े चित्र बनाए।
मुख्य अतिथि डॉ. सरोज भार्गव ने कहा, चित्रकला कल्पनाशीलता बढ़ाती है और अवसाद दूर करती है।
अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आभा गुप्ता, रश्मि सिंह, डॉ. तपस्या सिंह, एसएन गर्ग ने बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए। कवि अशोक गोयल ने कृष्ण पर कविता सुनाई। संयोजक डॉ. मोना मिश्रा ने बताया सभी को गिफ्ट दिए गए। संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, नीता गर्ग, नीनू गर्ग भी उपस्थित रहे।
_______________________________________
चिकित्सा शिविर में 116 व्यक्तियों ने कराई जांच 
आगरा, 06 सितम्बर। माधव मिलन एवं नेशनल मेडिकोज औरगेनाइजेशन द्वारा एक मेडिकल शिविर आशीर्वाद रेजिडेंसी विजय नगर कॉलोनी पर लगाया  जिसमें करीब 116 व्यक्तियों द्वारा इसमें लाभ प्राप्त किया। 
डॉ पवन गुप्ता, डा अभिलाषा गुप्ता, डा राघवेंद्र दुबे, असीम गुप्ता, हरवीर डा. हर्षित सैनी, डा हिमांशी सिंह, डा घनश्याम अग्रवालन ने सहयोग प्रदान किया। गिरीश गोयल, डा अभिलाषा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन करके शिविर का उद्घाटन किया गया। अजय तोशनीवाल आलोक अग्रवाल आलोक आर्या गिरीश गोयल राकेश गुप्ता प्रतिक साहिल शिवांग मनीष अग्रवाल  रवि गुप्ता  अंकुश गुप्ता डा नरेश सूद मौजूद रहे।
_______________________________________
अजय दुबे का सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने किया सम्मान 
आगरा, 06 सितम्बर। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा सहायक आयकर आयुक्त अजय दुबे के सेवानिवृत्त होने पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, आशुतोष गौतम, नरेंद्र शर्मा, आरती शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर ने पगड़ी, पटका एवं माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अजय दुबे ने आयकर विभाग में सेवाएं देने के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों, गायकी, नाट्य कला तथा योग गुरु के रूप में समाज हित में भी कार्य किए हैं।
रिटायरमेंट समारोह में न्यूज नजरिया डॉट कॉम के संपादक संजय तिवारी, पूर्व आयकर अधिकारी अतुल चतुर्वेदी सहित कई आयकर अधिकारीगण, होली पब्लिक स्कूल के संचालक संजय तोमर, राधा तोमर, मिल्टन स्कूल के संचालक राहुल राज, प्रिसेज स्कूल कमला नगर के संचालक विवेक गर्ग, संस्कार भारती से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य तथा क्षेत्रीय कलाकारों में उमाशंकर मिश्रा, राकेश जैन, सत्येंद्र शर्मा, डीसी शर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुरेश शर्मा , डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, मुकेश पाराशर, मनोज पाराशर, दीपक शर्मा, हैरी पाराशर, शुभी पाराशर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments