ताजमहल में अदाणी परिवार की सादगी, करन बोले- पहले पर्यटकों के फोटो होने दो
आगरा, 05 सितम्बर। उद्योगपति गौतम अदाणी के बेटे करन अदाणी ने शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल देखा। इस दौरान उन्होंने अपनी सादगी से पर्यटकों का दिल जीत लिया।
करन सुबह 10 बजे पत्नी परिधि, श्वसुर सिरिल श्रॉफ, सास वंदना श्रॉफ और साले ऋषभ श्रॉफ के साथ ताज पहुंचे। सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच पर फोटो के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आम पर्यटकों को हटाया, तो करन ने रोक दिया। उन्होंने कहा- मेरी विजिट से पर्यटकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पहले पर्यटकों के फोटो होने दिए, फिर इंतजार के बाद परिवार के साथ फोटो खिंचवाए। गाइड से ताज के इतिहास, लागत, काले ताज की सच्चाई और यमुना के बारे में जानकारी ली। करन दस साल बाद ताज देखने आए थे।
___________________________________

Post a Comment
0 Comments