कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष के लिए आगरा में 12 नाम शॉर्टलिस्ट, अगले हफ्ते घोषणा सम्भव

आगरा, 05 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जिले में नई टीम तैयार करने जा रही है। महानगर और जिलाध्यक्ष पद के लिए आए 45 आवेदनों में से 33 नामों की छंटनी कर दी गई है। 12 नामों की फाइनल सूची दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव को सौंप दी गई है। उम्मीद है अगले सप्ताह तक नए महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि संगठन सृजन अभियान की प्रभारी और भरतपुर की सांसद संजना जाटव ने बीते दिनों आगरा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन पर मंथन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष के लिए 29 और जिलाध्यक्ष के लिए 16 आवेदन आए थे।
प्रदेश नेताओं के साथ मंथन के बाद महानगर और जिलाध्यक्ष पद के लिए छह-छह नाम तय किए गए हैं। शुक्रवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को सूची सौंपी गई है। जल्द ही नए अध्यक्षों के नाम पर हाईकमान मुहर लगाएगा।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी इन पदों के लिए अनुसूचित और पिछड़े वर्ग को भी प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। इस बीच पता चला है कि कुछ स्थानीय नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से भी मुलाकात की।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments