Agra News: खबरें आगरा की.....

खेत में मिला 7 फुट का मगरमच्छ, टीम ने किया रेस्क्यू
आगरा, 24 सितम्बर। पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद में जसराना के पल्या गांव में खेत में 7 फुट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके के पास होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना पर वन विभाग ने घेराबंदी की। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम 100 किमी सफर कर मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। जांच में वह स्वस्थ मिला। बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
संस्था ने कहा, बारिश में जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ भटक जाते हैं, समय पर सूचना से संघर्ष टला।
_______________________________________
केदार नगर बी-ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गणेश उत्सव
आगरा, 24 सितम्बर। केदार नगर बी-ब्लॉक में आयोजित भव्य गणेश उत्सव का समापन अंतिम दिन महाआरती, छप्पन भोग और भंडारे के साथ किया गया।
उत्सव के दौरान प्रतिदिन बच्चों और बड़ों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में कार्यकर्ता विकास धनवानी, देवएश धनवानी, जतिन विज, ध्रुव चोपड़ा, राहुल भूमिति, आशु क्वात्रा, दीपक सर और पूरा महिला मंडल मौजूद रहा।
_______________________________________
70 प्रतिभाशाली छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति
आगरा, 24 सितम्बर। रोटरी क्लब ने गुरुवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया, और शिक्षा के समर्थन और स्थायी प्रभाव पैदा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
कुल ₹7 लाख की छात्रवृत्ति 70 योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों में वितरित की गई, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने और अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।
समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति आशु रानी थीं, जिन्होंने छात्रों को समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा एक बेहतर और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव है। इस अवसर पर योगेश जिंदल, दिगंबर सिंह धाकरे, गुंजन गिरीश सिंह, इरा शर्मा भी उपस्थित रहे।
_______________________________________
ग्यारहवीं शरीफ में कुल की रस्म के बाद मांगी अमन चैन की दुआ, हुआ समापन
आगरा, 24 सितम्बर। सेब का बाजार में मेवा कटरा स्थित अस्थाना आलिया ए कादरिया में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर दूसरे दिन गुरुवार को सज्जादनशी सैयद सिनवान अहमद शाह की सरपरस्ती में कुल की रस्म अदा करवाई गई। कुल की रस्म के बाद का दुआ की गई। देश के अलग अलग हिस्सों से आए जायरीनों ने शिरकत की।
सज्जादनशी सैयद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि नामी गिरामी कव्वालों ने देर रात तक हजरत गौस ए आजम की शान में सूफियाना कव्वालियां पेश कीं। जायरीनों ने फातिहा भी पढ़ी। ईशा की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ भी की गई। इस दौरान संयोजक सय्यद शमीम शाह, सय्यद शिराज अहमद शाह बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, धन कुमार जैन , लक्ष्मी नारायण वर्मा , सय्यद मैराजुद्दीन, मनोज , रवि अरोड़ा, दीपक अग्रवाल, सय्यद अजमल अली,सय्यद इरफान सलीम, सुनील अग्रवाल, सैयद अदीब शाह, विजय सिंह , सय्यद अशफाक अहमद, डॉक्टर सिराज कुरैशी, समी आगाई, सूफी मुबीन मियां, सय्यद मतीन अहमद आदि शामिल रहे। 
_______________________________________
न्यू सरस्वती नगर में 230 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण
आगरा, 24 सितम्बर। बल्केश्वर के न्यू सरस्वती नगर में सांसद नवीन जैन की निधि से बनी 230 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण युवा नेता वैभव जैन ने किया। लागत 19 लाख आई। यह सड़क विनोद गुप्ता से सतीश गुप्ता के घर तक बनी है। वैभव जैन ने कहा, इससे आवागमन सुगम होगा, बरसात की दिक्कत खत्म होगी। इस मौके पर चंद्रेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, आशा अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
_______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments