"न्यूज नजरिया" की खबर का असर: रामलीला मैदान का दौरा करने पहुँची महापौर, अधिकारियों से बोलीं - "टेंडर होते रहेंगे, कार्य तुरंत शुरू कराएं"
आगरा, 21 सितम्बर। आपकी प्रिय वेबसाइट "न्यूज नजरिया डॉट कॉम" में शनिवार की शाम प्रसारित समाचार "राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा "रामकाज में उदासीन!" रामलीला महोत्सव में चार दिन शेष, मेयर या नगर आयुक्त ने नहीं किया दौरा" का असर यह हुआ कि सप्ताह के पहले ही कार्यदिवस पर आज सोमवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और अन्य अधिकारियों की टीम लेकर रामलीला मैदान का दौरा करने पहुंच गईं। उन्होंने मैदान और राम हनुमान मंदिर का गहन निरीक्षण कर अधीनस्थों को मंगलवार से ही सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।
मेयर ने अधिकारियों से कहा कि सुधार कार्यों के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया होती रहेगी लेकिन कार्यों की शुरुआत तुरंत करा दो जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रामलीला मैदान से झुग्गी-झोंपड़ी वालों को दो दिन का अल्टीमेटम देकर हटा दिया जाए। उन्होंने पूरे मैदान के समतलीकरण, टूट-फूट की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के भी निर्देश दिए। मेयर ने दर्शक दीर्घा की सीढ़ियों की भी मरम्मत और रंगाई-पुताई के निर्देश दिए। उन्होंने राम हनुमान मंदिर में भी सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष विजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, कॉर्डिनेटर अंजुल बंसल आदि ने रामलीला मैदान के सहारे बहने वाले नाले की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने का भी सुझाव दिया, जिस पर मेयर ने सहमति जताई। उन्होंने अधिकारियों को सूची बनाकर सभी कार्यों को शुरू कराने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि रामलीला आगरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है। आयोजन में अब बहुत कम समय रह गया है, इसलिए मैदान की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जानी आवश्यक हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जौहरी, अंजुल बंसल, मनोज अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, राहुल शर्मा, राहुल गौतम, प्रसून मंगल, शैलेन्द्र बॉबी, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
____________________________________

Post a Comment
0 Comments