सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो ASISC UP & UK के अध्यक्ष नियुक्त

आगरा, 21 सितम्बर। सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो को एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ASISC) उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन पर कॉलेज परिवार में हर्ष की लहर है।
ASISC UP & UK का 26वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 18-19 सितंबर को कानपुर में आयोजित हुआ, जिसमें यूपी-उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 280 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में नेतृत्व, नवाचार और शिक्षा के विकास पर मंथन हुआ। इसी दौरान सर्वसम्मति से फादर पिंटो को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह नियुक्ति सेंट पीटर्स कॉलेज के साथ ही पूरे आगरा के लिए गौरव का विषय है। फादर पिंटो लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं और छात्र-केंद्रित शिक्षा व अनुशासन के लिए जाने जाते हैं।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा, लेखक अमीश त्रिपाठी और अभिनेत्री शेफाली शाह मौजूद रहीं। तीनों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर प्रभावी विचार रखे।
कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो को बधाई दी और उनके कार्यकाल में ASISC को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments