मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर अभद्र भाषा लिखने में दो कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली जाते समय पकड़ा

आगरा, 28 सितम्बर। थाना हरिपर्वत पुलिस ने सोमवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर प्रदर्शन करने और दरवाजे पर अभद्र भाषा लिखने के आरोप में कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार नेताओं में अनिल यादव, प्रदेश महासचिव (संगठन) आजमगढ़ एवं मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष, मथुरा शामिल हैं। 
गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पैतृक आवास पर सुबह करीब ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर कालिख पोत दी और काले पेंट से 'ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं' लिख दिया था। उन्होंने इसके बाद गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की थी।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन के मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रदर्शनकारियों की तलाश में जुटी थी। दिल्ली की ओर भागने का प्रयास कर रहे अनिल यादव एवं मुकेश धनगर को पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। 
दोनों कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अनिल यादव विगत विधानसभा चुनाव में निजामाबाद आजमगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, वहीं मुकेश धनगर विगत लोकसभा चुनाव में मथुरा से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। 
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments