श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आगरा में विविध आयोजन, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालुजन
लक्ष्मी नारायन मंदिर में अनूठा श्रृंगार एवं फूल बंगला
आगरा, 04 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर केंद्रीय हिन्दी संस्थान मार्ग पर स्थित लक्ष्मी नारायन मंदिर में विराजमान राजा रणछोर राय, लक्ष्मीनारायण, राम दरबार एवं शिव परिवार की मूर्तियों का अनूठा श्रृंगार एवं फूल बंगला सजाया गया। महन्त ब्रहम प्रकाश गौड़ ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। इस दौरान समस्त बम्बई वाला परिवार उपस्थित था।
इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। बम्बई वाला परिवार के संजय गोयल ने बताया कि शनिवार को प्रातः आठ बजे से भगवान रणछोर राय को पंचामृत से स्नान कराया जायेगा तथा पूरे दिन भव्य श्रृंगार व फूल बंगले के दर्शन होंगे।
_______________________________________
कृष्णमय संध्या में बही भक्ति और संगीत की सरिता
आगरा, 04 सितम्बर। कृष्ण जन्मोत्सव पर माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में राजदीप एन्क्लेव दयालबाग पर श्रीकृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।निशिराज जैन, डॉ.सुषमा सिंह, डॉ.यशोयश, डॉ.रामेन्द्र शर्मा, हरवीर परमार, आचार्य उमाशंकर पाराशर सुधा वर्मा और विनय बंसल ने भजनों एवं गीतों की प्रस्तुतियों से श्रीकृष्ण को रिझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेन्द्र मिलन, डॉ. रमा वर्मा श्याम, डॉ. विजया तिवारी, प्रभुदत्त उपाध्याय और गिरधारीलाल शर्मा ने किया। संचालन नागेश शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार जैन ने किया।
_______________________________________
आशीर्वाद रेजिडेंसी में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
आगरा, 04 सितम्बर। आशीर्वाद रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी, नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेजिडेंसी के विभिन्न घरों में विराजमान लड्डू गोपाल को एक साथ एक स्थान पर विराजमान किया गया, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। आशीर्वाद रेजिडेंसी के अध्यक्ष गिरीश चंद गोयल, राकेश अग्रवाल एवं प्रतीक झँवर ने बताया कि सोसाइटी में इस प्रकार जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन पहली बार किया गया।
आशीर्वाद रेजिडेंसी के महिला भक्ति मंडल की सोनी, बबीता, सुमन, निधि, प्रीति, मानी, ईशा, ट्विंकल, पाखी, प्रियांका, रैना, सुनीता, सुजाता, पूजा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।
_______________________________________
जनकपुरी कार्यालय में बघेल ने की आरती
आगरा, 04 सितम्बर। भवना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भगवान श्रीराम एवं लड्डू गोपाल की आरती की। श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।
मनोज बंसल, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, आकाश ग्वाला, सुशील सिंह, सतीश ठाकुर, निमित पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष अमृता पोरवाल, आरती शर्मा, शीतल अग्रवाल उपस्थित रहीं।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments