भगवान श्रीकृष्ण के डोले के भ्रमण का सांसद नवीन जैन ने किया शुभारंभ
आगरा, 05 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नामनेर चौराहे पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीकृष्ण के डोले का भ्रमण एवं धार्मिक झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया।
सांसद नवीन जैन ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप के समक्ष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और डोला भ्रमण का शुभारंभ किया। इसके बाद सजे-धजे डोले के साथ विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक झांकियां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए कर्म, धर्म, सत्य और कर्तव्य का संदेश देने वाले आदर्श हैं। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
डोला नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, महेश शर्मा, विकास भारद्वाज रघु पंडित, पंकज शर्मा, राजेश अग्रवाल, पार्षद राहुल वैद्य, प्रवीण जैन, पार्षद जयदीप सोनकर, नवजोत सिंह, दीप बघेल, उदय प्रताप बघेल, महेश कुशवाह उपस्थित रहे।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments