आगरा कैंट पर हादसा टला, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा यात्री; जीआरपी ने बचाई जान
आगरा, 09 सितम्बर। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर आ रही साबरमती एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म के बीच एक यात्री का पैर फंस गया। चलती ट्रेन के साथ वह ट्रैक की ओर खिंचने लगा। मौके पर मौजूद जीआरपी की क्यूआरटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया गया है कि साबरमती एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंच रही थी। इसी दौरान एक यात्री ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और उसका पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया।
घटना देख प्लेटफॉर्म पर चीख-पुकार मच गई। क्यूआरटी टीम के जवान तत्काल दौड़े और यात्री को पकड़कर चलती ट्रेन से दूर खींच लिया। कुछ सेकेंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।रेलवे और जीआरपी ने यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने-उतरने की अपील की है।
___________________________________

Post a Comment
0 Comments