Agra News: खबरें आगरा की.......

गुर्दा रोगियों के लिए एक घंटे नि:शुल्क परामर्श शिविर
आगरा, 21 सितम्बर। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित डॉ. एन. एल. पटनी डायलिसिस सेंटर, खंदारी पर गुर्दा हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित सभी मरीजों के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 सितंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक रहेगा। डॉ. वर्तुल गुप्ता (डी .एम. नेफ्रोलॉजी) 
मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर में दिखाने के लिए मरीज अपना नाम मोबाइल नंबर 9897240740 ,
या 97560 34 600 पर पहले ही लिखा दें।
_________________________________________
गणेश महोत्सव में 90 लोगों ने किया रक्तदान
आगरा, 21 सितम्बर। दयालबाग गणेश चौक, ऐश्वर्य कॉम्प्लेक्स पर चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार को कुटुंब संस्था एवं गणेश महोत्सव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन का कैंप महोत्सव स्थल पर लगाया गया, जिसमें 90 से अधिक रक्तदान दाताओं ने अपना ब्लड का डोनेशन किया।
कार्यक्रम संयोजक पार्षद भरत शर्मा, विदित सिंघल, तपस्या सिंह, समीर, अमिता गोयल, कमल कुंडलानी, युगल सिंघल, विजय मोहन गुप्ता, अनूप अग्रवाल, बीडी शर्मा, अश्वनी शर्मा, विपिन शर्मा, सौरभ रेपुरिया, पार्षद प्रेमदास, अमित दिवाकर, बल्देव बघेल, दिनेश गौतम, पूर्व पार्षद कुलवंत मित्तल, भरत हासानी, विशाल सक्सेना मौजूद रहे।
_________________________________________
इंटर स्कूल ओपन कराटे में बलूनी चैंपियन
आगरा, 21 सितम्बर। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 20 सितंबर को नारायणा ई-टेक्नो स्कूल शास्त्रीपुरम में प्रथम WMSKF इंटर स्कूल ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 आयोजित हुई।
उद्घाटन नारायणा ग्रुप के डीजीएम कृष्णा चौधरी और प्रधानाचार्या जूही मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में आगरा सहित अलीगढ़, फिरोजाबाद, बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। काता वर्ग में युवान शर्मा, हिमांशी पंजवानी, भूमि, हर्षित लांबा, वान्या जैन समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता।
टीम चैंपियनशिप में बलूनी पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर प्रथम, अलीगढ़ द्वितीय और फिरोजाबाद-बुलंदशहर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
समापन पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव सहित निर्णायक मंडल की अहम भूमिका रही।
_________________________________________
डीईआई में DSC और NSC अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, चेतना-विज्ञान पर मंथन
आगरा, 21 सितम्बर। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 8वीं डीएससी और 49वीं एनएससी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को शुभारंभ हुआ। 21 से 23 सितंबर तक चलने वाली संगोष्ठी हाइब्रिड मोड में हो रही है, जिसमें देश-विदेश के विद्वान भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में प्रो. आनंद श्रीवास्तव (कील यूनिवर्सिटी), प्रो. सरूप रानी माथुर (एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी), प्रो. अपूर्व नारायण सहित कई वक्ताओं ने संबोधन दिया। निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन ने 'मस्तिष्क, मन और आत्मा' विषय पर व्याख्यान दिया और समग्र विज्ञान की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रो. प्रेम सरन सत्संगी साहब ने विजन टॉक प्रस्तुत की, जिसमें चेतना की प्रकृति पर चर्चा हुई। डीएसई की पूर्व निदेशक प्रो. पम्मी दुआ ने समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका पर और इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. के. राजीव ने पृथ्वी तंत्र व जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान दिया। दिनभर यंग रिसर्चर फोरम, पोस्टर सत्र और विशेष व्याख्यान हुए, जिसमें प्रो. एंड्रयू डेविस, डॉ. रघु राम गुडिपाटी सहित कई विशेषज्ञों ने विचार रखे।
_________________________________________
जनकपुरी कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ने की महाआरती
आगरा, 21 सितम्बर। जनकपुरी महोत्सव के भावना एस्टेट स्थित केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने महाआरती कर प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की। समिति के अध्यक्ष राजीव यादव, महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल, संजय गोयल, मनोज बंसल, धर्मेश जैन, आरती शर्मा, शीतल अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments