Agra News-2 खबरें आगरा की-2.....
पंथ अलग पर धर्म एक, जैन एकता ही शक्ति : सांसद नवीन जैन
आगरा, 20 सितंबर। छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में श्रुत पावन वर्षायोग पर जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि के आगमन पर सकल जैन समाज ने नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन शामिल हुए।
सांसद जैन ने कहा कि हम दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी होने से पहले जैन हैं। परंपराएं अलग हो सकती हैं, पर धर्म एक है। भगवान महावीर के अहिंसा और शांति के सिद्धांत आज विश्व को मार्ग दिखा सकते हैं।
आचार्य लोकेश मुनि और मुनि समत्व सागर ने भी जैन एकता और विश्व शांति का संदेश दिया। दोनों संतों ने “We Support Peace” मुहिम का आह्वान किया। मुनि समत्व सागर ने कहा कि सत्य स्वभाव है, प्रेम ही धर्म है। सांसद जैन ने आचार्य को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
________________________________________
चार अक्टूबर को होगी पहली आगरा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
आगरा, 20 सितंबर। रोलर स्पीड स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा प्रथम जिला चैंपियनशिप चार अक्टूबर को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, वजीरपुरा रोड में आयोजित होगी।
महासचिव गगन मदान ने बताया कि फॉर्म विभिन्न स्कूलों में भेजे गए हैं। जिन खिलाड़ियों को फॉर्म नहीं मिले, वे सेंट पीटर्स रिंग (शाम 5 से 6:30 बजे, संपर्क- रविंद्र पाल, चंद्रेश शर्मा) और हाउस ऑफ बॉल स्पोर्ट्स एकेडमी, दयालबाग (शाम 5 से 8 बजे, संपर्क- शुभम शर्मा) से प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है।
अध्यक्ष रवि नारंग ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए होगा।
________________________________________
संत दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आगरा, 20 सितंबर। राष्ट्रीय संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज के 165वें जन्मोत्सव पर बाबा दुर्बलनाथ सेवा समिति तीन दिवसीय आयोजन करेगी। 21 सितंबर को भजन-कीर्तन, 22 को शोभायात्रा और 23 को भंडारा होगा।
आमंत्रण पत्र का विमोचन खटीक पाड़ा कम्युनिटी हॉल में हुआ। शोभायात्रा 22 सितंबर को दोपहर दो बजे के.पी. हॉस्पिटल, खटीकपाड़ा से शुरू होकर तिकोनिया हनुमान मंदिर, फुलट्टी बाजार, फव्वारा होते हुए दुर्बलनाथ बगीची पर समाप्त होगी। इसमें सामाजिक समरसता की दो दर्जन झांकियां शामिल होंगी।
संयोजक हेमंत खटीक और अध्यक्ष शिव राजौरा ने सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की।
________________________________________
शिवहरे समाज के मेधावियों का सम्मान, रत्न अवार्ड दिए
आगरा, 20 सितंबर। शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के तत्वावधान में रविवार को सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर में मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे मुख्य अतिथि और एमएलसी विजय शिवहरे अध्यक्ष रहे। फिल्म ‘जय महिष्मती’ के निर्माता एल.एन. मालवीय और निर्देशक रामशंकर शिवहरे को कला-साहित्य रत्न, झांसी के नितेंद्र राय फौजी को सेवा रत्न और उज्जैन के कल्याण शिवहरे को शिक्षा रत्न अवार्ड दिया गया।
रुचि शिवहरे, हर्षित, कनक को प्रतिभा सम्मान और डॉ. शिवा गुप्ता को गौरव सम्मान मिला। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, हिमांशु शिवहरे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments