ताजनगरी में जुटेंगे प्रदेश भर के विद्युत व्यापारी, 13 सितंबर को होगा इलेक्ट्रिक एक्सपो
आगरा, 05 सितम्बर। ताजनगरी में प्रदेश भर के विद्युत व्यापारियों का महाकुंभ सजेगा। व्यापार, तकनीक और नए अवसरों का संगम होगा। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा के साथ विद्युत व्यापार मेले का आयोजन करने जा रहा है।
अगले रविवार 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक फतेहाबाद रोड स्थित हैवेन्स गार्डन, ताज नगरी फेस-2 में इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजकों ने एक्सपो का आमंत्रण पत्र और पोस्टर जारी किया।
अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि मेले में 40 से 50 स्टॉल लगेंगे। इलेक्ट्रिकल क्षेत्र की सभी प्रतिष्ठित कंपनियां, निर्माता और टॉप ब्रांड्स अपने नवीनतम उत्पाद, आधुनिक तकनीक और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। एक्सपो में एंट्री निशुल्क रहेगी।
वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होकर उद्योग की नई संभावनाओं और व्यापारी हितों पर मंथन करेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
महासचिव राकेश गुप्ता ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि दैनिक जीवन और उद्योग में काम आने वाले जरूरी इलेक्ट्रिक उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की जाएं, ताकि जनता और व्यापारियों दोनों को राहत मिले। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' विजन से प्रेरित है।
कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान राकेश अग्रवाल, संदीप तिवारी, अनंत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पंकज जिंदल, राजेश कुमार बरौलिया, दयानंद गुप्ता, दिलीप आहूजा, विपुल बंसल, स्वदेश बंसल, रवि अग्रवाल, अनिल कुंडलानी, संजय कुंडलानी, राधा वल्लभ अग्रवाल और निशु बंसल मौजूद रहे।
_________________________

Post a Comment
0 Comments