बीपी 120 से ज्यादा तो हो जाएं सतर्क
आगरा, 08 सितंबर। नेशनल चैम्बर सभागार में मंगलवार को एडवांसिंग हार्ट हेल्थ सेमिनार हुआ। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल वैशाली के डॉ. नीरव बंसल, डायरेक्टर कार्डियक साइंसेज ने हृदय रोगों पर जानकारी दी।
डॉ. बंसल ने कहा कि बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और तनाव आज सबसे बड़ी समस्या हैं। तनाव कम करने के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है। 40-50 की उम्र में बीपी बढ़ने पर तुरंत सजग होना चाहिए। बीपी 120 से ऊपर होने पर डॉक्टर से परामर्श लें, क्योंकि हाई बीपी जीवन कम करता है।
उन्होंने कहा एक बार इस्तेमाल तेल को दोबारा इस्तेमाल न करें, गर्म होने पर यह जहर बन जाता है। घर का भोजन करें, ऑयली फूड से बचें। शुगर में शुरू में समस्या कम लगती है, लेकिन जब पता चलता है तब तक नुकसान हो चुका होता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, योग, संतुलित डाइट और खाने के बाद हल्की सैर जरूरी है। 60 साल के व्यक्ति को 6 घंटे नींद लेनी चाहिए और समय-समय पर चेकअप कराना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल ने की। मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पीटल, वैशाली के संजय फौजदार के अलावा अम्बा प्रसाद गर्ग, सीताराम अग्रवाल, राजीव तिवारी, संजय गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, अनूप गोयल, विजय मंगवानी, जयकिशन गुप्ता, प्रशांत जैन आदि उपस्थित थे।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments