जीवनी मंडी में खांटू श्याम के दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
आगरा, 05 अगस्त। थाना छत्ता क्षेत्र में जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर निकली महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नो एंट्री में ट्रक के घुसने पर सवाल उठाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीवनी मंडी निवासी 65 वर्षीय सरला देवी बुधवार सुबह खाटू श्याम मंदिर में दर्शन को गई थीं। सुबह सात बजे वह मंदिर से दर्शन करके लौट रही थीं। तभी वाटर वर्क्स की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
ट्रक के दोनों पहिये उनके पैरों के ऊपर से गुजर गए। सरला देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उन्हें शीघ्र ही अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंदिर से कुछ ही कदमों की दूरी पर जीवनी मंडी पुलिस चौकी है। वहां से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने नो एंट्री के बाद भी ट्रक के शहर में आने के खिलाफ एक घंटे तक पुलिस चौकी पर हंगामा किया। बाद में पुलिसकर्मियों के समझाने पर वे शांत हुए।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments