खुला नाला बना मौत का सबब! रात में महिला गिरी, सुबह शव देख फैली सनसनी

आगरा, 26 अगस्त। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में चिम्मनलाल का बाड़ा स्थित घर के सामने बने नाले में गिरकर 69 वर्ष की महिला की मृत्यु हो गई। उनका शव बुधवार सुबह आठ बजे नाले में पड़ा देखा गया। बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चिम्मनलाल का बाड़ा में घटनास्थल पर छत्ता और हरीपर्वत थाने की सीमा लगती है। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल हरीपर्वत थाने का होने के चलते पोस्टमार्टम वहां की पुलिस द्वारा कराया जा रहा है।
बताया गया है कि मृतका शीला देवी के घर के सामने बने नाले पर आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी हुई हैं। आशंका है कि मंगलवार की रात में किसी समय सीढ़ी से गुजरते समय पैर फिसलने से नाले में गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। 
बस्ती के लोगों का कहना है कि शीला देवी अकेली रहती थीं। उनकी एक बेटी बबली है, जिसका विवाह हो चुका है। वह अपनी ससुराल में रहती है। आशंका है कि रात में किसी वक्त सीढ़ियों से पैर फिसलने से शीला देवी नाले में गिर गई होंगी। सिर में गंभीर चोट और बुजुर्ग होने के चलते खुद नाले से बाहर नहीं निकल सकीं। रात भर नाले में पड़े रहने से उनकी मृत्यु हो गई।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments