आजादी के रंग में रंगा आगरा, शहर भर में रही तिरंगा यात्राओं की धूम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसद नवीन जैन ने फहराया तिरंगा
आगरा, 14 अगस्त। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने शुक्रवार को कमलानगर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सांसद जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। तिरंगा हमें यह संदेश देता है कि हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं और विचारों से जुड़े होने के बावजूद एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव की इस भावना को जन-जन तक पहुंचाएं। देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। प्रत्येक भारतीय के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव बनी रहनी चाहिए।
_________________________________________
मुस्लिम समाज के लोगों को तिरंगा वितरित किया
आगरा, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद सेक्टर 11 आवास विकास कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किया गया।
इस दौरान सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ ली गई। मुतवल्ली मुशर्रफ हुसैन, पार्षद सुषमा जैन, दीपेश अग्रवाल, सुल्तान, फैजल खान, आसिफ कुरैशी, बबलू, सनी, गुड्डू, अरमान, एहसान आदि मौजूद रहे।
_________________________________________
शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
आगरा, 14 अगस्त। आरबीएस कॉलेज में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर एवं यात्रा मार्ग को राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों के डॉ. आलोक सिंह, डॉ. तरुणकान्त पाठक, डॉ. अम्बरीष कुमार, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. रुचि एवं डॉ. दिनेश द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय एन.एस.एस. समन्वयक  डॉ. पूनम तिवारी, प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. मधुबाला एवं प्रो. मृदुला सिंघल सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
_________________________________________
शू फैक्टर्स फेडरेशन ने निकाली तिरंगा यात्रा
आगरा, 14 अगस्त। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को सदर भट्टी स्थित गीता मंदिर से हींग की मंडी स्थित फेडरेशन कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में फेडरेशन के पदाधिकारियों, जूता व्यापारियों, सरस्वती विद्या मंदिर, बालमुकुंद रामचंद्र बाजारी एवं केजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, नागरिकों ने सहभागिता की। अध्यक्ष विजय सामा, अजय महाजन, चाँद दीवान, प्रदीप मेहरा, टेकचंद, प्रमोद महाजन, अनिल अरोड़ा, दलप्रीत सिंह, संजय अरोड़ा, रामनाथ डंग, श्याम भोजवानी, संजय मगन, धर्मपाल कश्यप, राजू, घनश्याम अरोड़ा, चतरूमल, हितेश, अजय महाजन, हरीश वनजानी, घनश्याम लालवानी, विनोद शीतलानी मौजूद रहे।
_________________________________________
राष्ट्रीय अस्मिता को समर्पित रचनाओं की प्रस्तुति
आगरा, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को साहित्य संगीत संगम के तत्वावधान में ग्रीन हाउस पर देश भक्ति गीतो और शहीदों को, समर्पित श्रद्धांजलि गीतों के साथ घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा आयोजन संपन्न हुआ। अध्यक्षता डॉ राजेंद्र मिलन ने की।
प्रेम सिंह राजावत, चंद्रशेखर, आचार्य उमाशंकर, हरीश भदोरिया, सुशील सरित, नीलेद्र श्रीवास्तव, डॉ नीरज स्वरूप, डॉ रमेश आनंद, मोहन सिंह सोलंकी, डॉ यशोयश, दिनेश श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया।
_________________________________________
डीईआई में शपथ ग्रहण के बाद निकली तिरंगा रैली
आगरा, 14 अगस्त। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। 
प्रथम सत्र में राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अपराह्न सत्र में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सनिल कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 
प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. शालिनी दुबे, डॉ. भावना जौहरी, डॉ. अनीशा सत्संगी एवं डॉ. राकेश का योगदान रहा। 
_________________________________________
एस.एन. में मनाया गया 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'
आगरा, 14 अगस्त। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' अत्यंत भावपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। 
नर्सिंग व एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से विभाजन के उस दर्दनाक दौर, बेघर होने की त्रासदी और परिवारों के बिछड़ने की पीड़ा का चित्रण किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ टी पी सिंह, सीएमएस डॉ जीवी सिंह, डॉ शिखा सिंह, डॉ राजेश गुप्ता,डॉ अतिहर्ष , डॉ गीतू सिंह आदि चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ एसपीएम विभाग के डॉ हिमालय सिंह द्वारा किया गया।
_________________________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments