मिष्ठान और बेकरी दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 08 नमूने भरे गए

आगरा, 14 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न मिष्ठान एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए कुल 08 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान मुरलीधर मिष्ठान भंडार, सिकंदरा से बूंदी लड्डू, छाबरा'स, हींग की मंडी से आटा टोस्ट, छाबराजी बेकर्स, हींग की मंडी से आटा बिस्कुट, बाबा स्वीट्स, ईदगाह से बूंदी लड्डू, भोला मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू एवं बूंदी लड्डू तथा दयालु मिष्ठान भंडार, बालूगंज से बूंदी लड्डू एवं बर्फी के विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
संग्रहित सभी विधिक नमूनों को नियमानुसार सील कर खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अधीन बनाए गए नियम/विनियमों के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थों का ही क्रय एवं सेवन करें। विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत मिष्ठान, बेकरी, दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
-------------------------------------------------------------------

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments