फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करा करोड़ों की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

आगरा, 04 अगस्त। थाना बमरौली कटारा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने रिंग रोड स्थित रमाडा कट के पास से गिरोह के सदस्य बीटू यादव उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीटू यादव पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिल फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक प्लॉट का फर्जी बैनामा कराया और पीड़िता से 41.44 लाख रुपये की ठगी की। 
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बीटू यादव उर्फ बिहारी का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को फर्जी बैनामे के जरिए अपना शिकार बनाया।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments