विजय शिवहरे को प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट व नकली दावों की रोकथाम समिति का सभापति बनाया गया

आगरा, 24 अगस्त। प्रदेश में जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों में मिलावट व नकली दावों (Adulteration and Fake Claims) के बढ़ते प्रचलन पर रोकथाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति द्वारा उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस नवगठित समिति के सभापति / कार्यकारी सभापति का दायित्व भाजपा प्रदेश मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे को सौंपा गया है। यह जानकारी विजय शिवहरे ने "न्यूज नजरिया" को दी।
यह जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने विजय शिवहरे को फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर हार्दिक बधाई दी।
_________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments