Agra News: खबरें आगरा की...

एनीमेशन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
आगरा, 24 अगस्त। रिलायंस एनीमेशन अकादमी में आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिता में बच्चों एवं विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग और कॉपीराइटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सूरज तिवारी ने जूरी सदस्य के रूप में प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बच्चों की कल्पनाशक्ति, कला और लेखन प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में रचनात्मक कौशल बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
__________________________________________
होटल एसोसिएशन ने की दालबाटी 
आगरा, 24 अगस्त। होटल एण्ड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन संस्था द्वारा दालबाटी का कार्यक्रम पुलिस लाइन रोड स्थित एक होटल में किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने अपने परिवार के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दालबाटी का लुफ्त उठाया। 
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक शांति स्वरूप, अध्यक्ष रमेश वाधवा, उपाध्यक्ष महेश धाकड, विनय अंबा, मंगल सिंह धाकड़, अनुराग दीक्षित, पुनीत अरोड़ा, प्रेम सिंह, सचिव अवनीश शिरोमणि, सिद्धार्थ अरोरा ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सांसद नवीन जैन, राजकुमार चाहर, केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, अध्यक्ष सहकारिता बैंक प्रदीप भाटी का स्वागत किया। 
कोषाध्यक्ष कौशम्बी अग्रवाल, हरिकांत शर्मा, कप्तान सिंह कुशवाह, पुनीत अरोड़ा, वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. एचबी सिंह, विनीत शर्मा, अनीश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
__________________________________________
औद्योगिक विकास में योगदान के लिये मनोज बंसल सम्मानित
आगरा, 24 अगस्त। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित ब्रांड आइकॉन कार्यक्रम में नेशनल चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल को औद्योगिक विकास में योगदान के लिये सम्मानित किया गया। इसके अलावा चैंबर के सदस्यों पूरन डावर, नजीर अहमद, राजीव अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, नितिन कुमार गोयल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रशांत जैन, सुशील बंसल भी उपस्थित रहे।
__________________________________________
कन्या विद्यालय में हड्डियों की सेहत की जांच
आगरा, 24 अगस्त 2026। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के जनस्वास्थ्य अभियान में सोमवार को चंद्रावती कन्या विद्यालय में छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं महिलाओं की हड्डियों की जांच को गई। 
जांच के दौरान कुछ प्रतिभागियों में अपेक्षाकृत कम स्क्रीनिंग वैल्यू सामने आईं। उन्हें उचित पोषण, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त धूप तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments