जर्जर सड़कों पर कैसे होगा नामनेर में जन्माष्टमी महोत्सव

आगरा, 25 अगस्त। नामनेर बाजार कमेटी द्वारा 49 वां नामनेर जन्माष्टमी महोत्सव 4, 5, 6 सितंबर को मनाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इनमें जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहेंगे, लेकिन समूचे महोत्सव क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर है और जगह-जगह गड्ढे हैं।
नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने मंगलवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से मुलाकात कर इस स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु होने के कारण कीचड़ होने की भी संभावना है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। मेले से पूर्व सड़क निर्माण की सख्त आवश्यकता है। अपर नगर आयुक्त ने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया।
ब्रजेश पंडित ने बताया कि 4 एवं 5 सितंबर को नामनेर क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सजावट, विभिन्न मंचों पर स्वचालित धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। पांच सितंबर को सांयकाल में कन्हैया को डोले में भ्रमण कराया जाएगा। छह सितंबर को प्रातः कन्हैया की छटी पूजकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments