टैक्सेशन बार के स्टडी सर्किल की बैठक में आयकर कानूनों की जटिलताओं को समझाया गया
आगरा, 12 अगस्त। टैक्सेशन बार एसोसिएशन आयकर स्टडी सर्किल की बुधवार को राज्य कर कार्यालय सभागार, जयपुर हाउस हुई बैठक में आयकर कानूनों में प्रतिदिन आने वाली जटिल समस्याओं को सरल रूप में समझाने का प्रयास किया गया। सभी वक्ताओं ने अपने विषयों को सरल भाषा, व्यावहारिक उदाहरणों एवं वास्तविक पेशेवर अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने कहा कि आयकर कानूनों में प्रतिदिन आने वाली जटिल समस्याओं को सभी सदस्यों के साथ मिलकर सरल रूप में समझाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आज के समय में अधिवक्ताओं का अपडेट रहना बहुत जरूरी और आवश्यक है।
बैठक में अमित उपाध्याय, सीताराम छाबड़ा एवं अवधेश सिंह ने आईटी रिटर्न फाइलिंग पर उपयोगी एवं व्यावहारिक प्रस्तुति दी। उन्होंने रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के रिटर्न, आवश्यक सावधानियों तथा रिटर्न फाइलिंग के दौरान आने वाली महत्वपूर्ण व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मनुज शर्मा ने धारा 44AA/44AB/44AD/44ADA/44AE से संबंधित प्रावधानों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। नरेंद्र पाल सिंह ने टीडीएस रिटर्न पर रिफंड प्राप्त करने की प्रक्रिया, चालान में त्रुटियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। नवीन गर्ग, को-चेयरमैन ने बताया कि रिटर्न फाइल करते समय इन स्टेटमेंट का सही परीक्षण किस प्रकार अनावश्यक जटिलताओं से बचाने में सहायक हो सकता है। को-चेयरमैन एडवोकेट नवीन गर्ग ने आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन आयकर स्टडी सर्किल के वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गुप्ता ने और संचालन अखिलेश भटनागर ने किया।
इस अवसर पर रोहन अग्रवाल, अब्दुल अख्तर खान, प्रमेन्द्र पाल सिंह लोधी, राकेश सारस्वत, शांतनु बंसल, गिरीश अग्रवाल, संचिता अग्रवाल ,अभिनव बंसल, रोहित अग्रवाल ,यशस्वी अग्रवाल , आर पी एस कुशवाहा ,राकेश बाबू गर्ग, अतुल हरि कुलश्रेष्ठ ,मोहित जैन रजनीकांत गुप्ता ,सचिन राठौर ,राजकुमार गोयल, सतीश गुप्ता ,राजीव कुमार सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, संजीव वशिष्ट ,रूप किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments