सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज ने लगाए पौधे
आगरा, 12 अगस्त। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये बुधवार को दयालबाग़ स्थित नगला तलफी के खासपुर गाँव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सहजन, कदम्ब, देसी अमरूद, नींबू, करंज, अर्जुन, बेल, अमलतास, शरीफा, चंपा, अशोक, तारसेलिया आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधे वन विभाग और प्रयत्न संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।
इस दौरान रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, हर्ष महाजन, गोमित जैन, अमित शुक्ला, एड. पुनीत गुप्ता, संजय अग्रवाल, सी.ए. अनमोल कोहली, सी.ए. गौरव सिंघल, रवि शर्मा, दिव्येंदु गुप्ता, कपिल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, शेह्जान खान, कनिक अग्रवाल, सक्षम मित्तल, मोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
________________________________________
पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली
आगरा, 12 अगस्त। "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त के निर्देशन में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं जागरूकता का संदेश देना रहा।
रैली में रिजर्व पुलिस लाइन्स में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। तिरंगा रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, सुभाष पार्क, पंचकुइया चौराहा और तहसील तिराहा से होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ते रहे। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।
________________________________________
पौधों के संरक्षण का संकल्प, मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति
आगरा, 12 अगस्त। रोशनी, डॉ. आर. एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मधु भटनागर, मुख्य अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राजीव वासन दें
इस दौरान पौधों को राखी बाँधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्राथमिक कक्षाओं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक की लगभग 30–35 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज बाल, अध्यक्ष, रोशनी ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ ने की। 
इस अवसर पर नीतू अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सरोज प्रशांत, शारदा गुप्ता, मीरा अग्रवाल, बीना पोटदार एवं रेखा अग्रवाल, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल उपस्थित थीं।
________________________________________
नगला अजीता से निकली तिरंगा यात्रा 
आगरा, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के गोपेश्वर मंडल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। ईश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज नगला अजीता जगदीशपुरा से हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, पूर्व पार्षद जितेंद्र पाराशर ने किया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल थे।
इस अवसर पर शोभा राम राठौर, मनमोहन कुशवाह, राजेश सूर्यवंशी, देवेंद्र चौहान, अरुण पाराशर, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी मौजूद रहे।
________________________________________
स्वस्थ हड्डियों और सही पोस्चर का संदेश दिया
आगरा, 12 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के जनस्वास्थ्य अभियान आगरा मूव्स बैटर के अंतर्गत बुधवार को आईसीएआई भवन, संजय प्लेस तथा डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में बीएमडी जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डॉ. अनुपम गुप्ता ने सदस्यों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और बीएमडी जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। सौरभ नारायण सक्सेना, आयुष गोयल, सचिन बूबना, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं आलोक कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
इसी क्रम में डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में विशेष रूप से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, मजबूत हड्डियों और समय पर जांच के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों को भी समस्याओं से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी,  चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा का सहयोग रहा।
________________________________________